हल्द्वानी। नगर निगम यूजर चार्ज न देने वाले लोगों के खिलाफ आरसी काटने की कार्रवाई में जुट गया है पिछले दो महीने में नगर निगम ने 100 से अधिक ऐसे दुकान स्वामी या भवन स्वामियों की आरसी काटी है।

जिन्होंने 2 साल से अधिक से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का यूजर चार्ज नहीं दिया है नगर आयुक्त विशाल मिश्रा का कहना है कि शहर की सफाई के लिए डोर टू डोर कूड़ा उठाने जाने की व्यवस्था की गई है।

उसके लिए यूजर चार्ज भी लगाया गया है उसके बावजूद कई लोग यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं लिहाजा अब ऐसे प्रतिष्ठान जो लंबे समय से यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं उनके खिलाफ आरसी काटने का अभियान चलाया जा रहा है।

अब तक दर्जनों प्रतिष्ठानों की आरसी काट दी गई है और उनमें से कई लोगों ने शुल्क भी जमा कर लिया है ऐसे में नगर आयुक्त ने कहा है कि लोगों को कूड़ा उठाने जाने का यूजर चार्ज अवश्य देना चाहिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी की दो स्कूटी बरामद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.