ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अधिकारियों के 1383 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने खाली पदों का आरक्षण रोस्टर तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से वर्षवार मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

नर्सिंग कोर्स करने वाले प्रशिक्षित युवा लंबे समय से राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।

प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर चिकित्सा शिक्षा विभाग एक बार के लिए वर्षवार मेरिट पर नर्सिंग अधिकारी पदों पर चयन करने के लिए शासन से शासनादेश जारी हो चुका है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

शासन की मंजूरी मिलने पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

राजकीय मेडिकल कॉलेज दून हल्द्वानी, अल्मोड़ा, श्रीनगर में खाली नर्सिंग अधिकारी पदों के आरक्षण रोस्टर को शासन की मंजूरी मिलने पर भर्ती प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड सरकार की डिजिटल सेवाओं पर बड़ा साइबर हमला,

You missed

error: Content is protected !!