नैनीताल सौंदयकरण के नाम पर महात्मा गांधी और पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की मूर्तियाँ हटाने को लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने बड़ा बाजार से पंडित गोबिंद बल्लभ पंत की मूर्ति तक जुलूस निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सड़क चौड़ीकरण और सौंदयकरण के नाम पर महात्मा गांधी और पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की मूर्तियाँ हटाये जाने व तल्लीताल में ब्रिटिश काल मे बने ऐतिहासिक डाकखाना ध्वस्त किये जाने तथा बलिया नाला के ऊपर भारी-भरकम पार्किंग बनाये जाने के विरोध में आज विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नैनीताल के बड़ा बाजार से पंडित गोबिंद बल्लभ पंत की मूर्ति तक जुलूस निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा के आगे मोमबत्तियाँ जलाई।

राज्य आंदोनकारी राजीव लोचन साह ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा सड़क चौड़ीकरण व सौंदयकर्ण के नाम पर जिला प्रशासन नैनीताल में
जनभावनाओं के विपरीत ऐतिहासिक धरोहर के साथ साथ वर्षों से स्थापित गांधी जी व भारत रत्न गोबिंद बल्लभ की मूर्तियों को हटाने का काम कर रही जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में स्टेशन मास्टर पर हमला, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से किया वार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.