हल्द्वानी। परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान 36 वाहनों के चालान किए गए तथा 11 वाहनों को सीज किया गया।

परिवहन कर अधिकारी गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी नगर क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान बस, ट्रक, टैक्सी मैक्सी, ऑटो मोटरसाइकिल सहित 36 वाहनों के सीटबेल्ट, हेलमेट, ड्रेस, रिफ्लेक्टर , टैक्स, फिटनेस, परमिट आदि के अभियोग में चालान किए गए ।

इसके साथ ही परमिट शर्तों का उल्लंघन व सत्यापन न कराने पर 10 आटो वाहनों तथा प्रपत्र प्रस्तुत न करने के अभियोग में एक ट्रक को भी सीज किया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान सहायक उप निरीक्षक राम चंद्र, चंदन सुप्याल, चंदन ढेला, अरविंद ह्यांकि , पुष्कर आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.