नैनीताल के भीमताल में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विकास कार्य का किया निरीक्षण

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भीमताल में विकास प्राधिकरण के कार्यों के साथ साफ सफाई और विकास कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। 

    कुमाऊं आयुक्त, मुख्यमंत्री सचिव, अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण दीपक रावत ने मंगलवार को डोब ल्वेशाल के समीप विकास प्राधिकरण के कार्यों और भीमताल का स्थलीय निरीक्षण किया। 

 आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान आयुक्त ने बताया कि नैनीताल में भीड़ बढ़ने के बाद पर्यटक भीमताल का रुख करते है और भीमताल पैराग्लाइडिंग और हॉर्टिकल्चर हब है।

जिसे पर्यटन के लिए विकसित किया जाएगा। उनजोने कहा कि भीमताल में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए भूमि चयनित की जा रही है ,साथ ही शिक्षा विभाग को एनओसी के लिए भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि झील के चारो तरफ रेलिंग के नवनिकरण के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों की साधना, 14 वर्षों से कुंभकरण का दमदार पाठ कर रहे रक्षित शाह
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.