लालकुआं। मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा जगह-जगह पर बनाए गए अनावश्यक कट में सिग्नल्स लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उपजिला अधिकारी लालकुआं तुषार सैनी ने बताया कि बिगत दिवस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दुखद मृत्यु के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को अनावश्यक कट बंद करने तथा साइनेज़ और होडिंग बोर्ड लगाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं ।

इसी के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह गाजियाबाद से नैनीताल आ रहे हैं।

दो लोगों की कार हादसे में दुखद मृत्यु हो गई यह घटना उस समय हुई जब एक ट्रक NH के कट के पास खराब हो गया था।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, 28 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.