हल्द्वानी। इन दिनों युवाओं में सोशल मीडिया का खुमार चढ़ा हुआ है फेसबुक रील और इंस्टाग्राम में वायरल होने के चक्कर में युवा सारी मर्यादाओं को भी तार तार कर रहे हैं।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में भी एक युवा रील बनाने के चक्कर में अर्धनग्न होते हुए पूरे शरीर पर कालिक पोत कर बाजार में घूमता नजर आया। जिसको तत्काल बनभूलपुरा पुलिस में हिरासत में लेकर कार्रवाई की।

तो वही रामनगर में भी कुछ युवकों द्वारा सोशल मीडिया में अवैध हथियारों के साथ वीडियो बनाते हुए वह सोशल मीडिया में डालकर लोगों में भाई का माहौल बनाने का प्रयास किया गया।

उसमें भी तत्काल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करी तो वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा का कहना है कि पूरे जिले में लगातार इस तरह के मामले आ रहे हैं।

जहां सोशल मीडिया में वायरल होने के लिए युवा उटपटांग हरकतें वकानून तोड़ने जैसे काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा उनके द्वारा पुलिस से ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पहाड़ में अफीम सप्लाई का भंडाफोड़, मामी-भांजा 1.104 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.