सशस्त्र सीमा बल रानीखेत के अधिकारियों व छावनी परिषद् के कर्मियों ने रानीखेत टेक्सी स्टैंड से लेकर गाँधी चौक रानीखेत बाज़ार तक स्वच्छता अभियान चलाया। 

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत । गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशानुसार महानिरीक्षक सीमान्त रानीखेत अमित कुमार के निर्देशन में सशस्त्र सीमा बल रानीखेत के अधिकारियों व कार्मिकों ने रानीखेत टेक्सी स्टैंड से लेकर गाँधी चौक बाज़ार तक स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में छावनी परिषद् के कर्मियों का भी सहयोग रहा। 

इस अवसर पर अमित कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, एच.सी.एस.बिष्ट उप कमांडेंट (संचार), कोमल चन्द्र जोशी उप कमांडेंट (संचार), राहुल रॉय सहायक कमांडेंट (संचार), स्वच्छता निरीक्षक चन्दन कुमार, कैण्ट कर्मचारीगण सहित अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज, 20वें दिन भी जारी रहा धरना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.