ब्रेकिंग न्यूज़

लोगों ने नाबालिग छात्र और उसके सहपाठी छात्रा को पकड़ा आपत्तिजनक हालत में,मौके पर पहुंची पुलिस, छात्र-छात्रा को ले आई थाने

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहां नाबालिग छात्र और उसके सहपाठी छात्रा को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

इसके बाद काफी हंगामा हुआ हंगामा के बाद इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस छात्र-छात्रा को थाने ले आई।

छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग छात्र के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि सोमवार को हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था के स्नातक के छात्र-छात्रा घूमने के लिए रानीबाग क्षेत्र के लमजाला गांव की ओर गए।

इस दौरान ग्रामीणों ने नाबालिग छात्र और छात्रा को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा काट दिया. सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस छात्र और छात्रा को थाने ले आई।

यहां दोनों के परिजनों को बुलाया गया. इस दौरान कुछ समाज संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे हंगामा खड़ा कर दिया जहां पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।

पुलिस के अनुसार छात्रा के परिजनों की तहरीर पर नाबालिग छात्र के खिलाफ दुष्कर्म मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है मंगलवार को छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  ऑपरेशन प्रहार का असर: नशे में वाहन दौड़ाना पड़ा भारी, 6 गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.