ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी में कार्बेट हेरिटेज जंगल सफारी के नये जोन को खुला

वन मंत्री सुबोध उनियाल और विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने किया उद्घाटन 

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी।  कालाढूंगी में कार्बेट हेरिटेज जंगल सफारी के नये जोन को खोल दिया गया। इसका उद्घाटन वन मंत्री सुबोध उनियाल और विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने किया।

जानकारी के लिए बता दें कि पर्यटकों को अभी तक रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी कराई जाती थी, लेकिन आज से जिम कॉर्बेट के असली घर कालाढूंगी में भी 23 किलोमीटर के नए जंगल सफारी जोन का उद्घाटन किया गया है।

जो कि पर्यटकों के लिए भी खोल दिया गया है। रामनगर वन प्रभाग की कालाढूंगी व देचोरी रेंज को मिलाकर एक हेरिटेज कॉर्बेट जंगल सफारी को चालू किया गया है।

जिसका प्रवेश द्वारा कालाढूंगी रेंज अंतर्गत कोटाबाग मार्ग में बनाया गया, वही निकासी गेट देचोरी रेंज अंतर्गत पवलगढ़ में बनाया गया है। 

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि ये सफारी जोन लगभग 42 किमी का होगा जिसमें 20 किलोमीटर जंगल में और 22 किलोमीटर PWD के क्षेत्र में होगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस सफारी जोन के खुलने से स्थानीय युवाओं को नेचर गाइड का रोजगार मिलने के साथ ही अन्य रोजगार के मार्ग भी खुलेंगे।

जिससे कालाढूंगी का विकास होने के साथ साथ देश विदेश में भी कालाढूंगी की खूब ख्याति होगी। 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप: थप्पड़ के वर्षों पुराने विवाद में युवक पर चाकू और पाटल से जानलेवा हमला, तीन सगे भाइयों पर मुकदमा

You missed

error: Content is protected !!