रामनगर। एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने आप को कुंवारी बता कर युवक के साथ धोखाधड़ी कर शादी कर ली। जब युवक को महिला के शादीशुदा होने की जानकारी मिली उसके उसके होश उड़ गए युवक ने पूरे मामले की शिकायत की शिकायत पुलिस में दी है।

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का किया मुकदमा दर्ज 

पुलिस के मुताबिक रामनगर निवासी मनीष अग्रवाल पुलिस में तहरीर देते हुए आरोप लगाते हुए कहा है कि निवासी पाटकोट की रहने वाली महिला ने अपने आप को कुंवारी बढ़कर उससे शादी कर ली जबकि महिला पहले से ही शादीशुदा है।

उसने धोखाधड़ी से उससे शादी की थी। जब उसे इसका पता चला तो उसने विरोध किया, तो महिला ने उसे फंसाने की धमकी दी।

महिला के इस काम में कुछ उसके रिश्तेदार और परिवार वाले भी शामिल रहे शादी के बाद पता चला कि महिला पहले से शादीशुदा है पूरे मामले में युवक न्याय के लिए कोर्ट में गया था जिसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस में मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर महिला सहित चार लोगों के खिलाफ धारा 420/120बी/495 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, सभी 70 सीटों पर वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.