देहरादून। उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को राज्य सचिवालय में होगी। बैठक में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति पर मुहर लग सकती है। देश और दुनिया के निवेशकों को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार यह नीति ला रही है।

बैठक में वित्त विभाग भूमि की ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा से जुड़ा प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। इस व्यवस्था के लागू होने से वीडियो कॉन्फ्रेंस या वीडियो कॉल के माध्यम से भी रजिस्ट्री कराई जा सकेगी।

बैठक में माध्यमिक शिक्षा विभाग स्कूलों में प्रधानाचार्यों को खाली पदों पर नियमित शिक्षकों की तैनाती होने तक प्रति पीरियड के आधार पर शिक्षकों को रखने का अधिकार मिल सकता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा असर: ललित जोशी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.