देवभूमि के मोटे अनाजों को मिली है वैश्विक स्तर पर पहचान-रेखा आर्या

नैनीताल जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष- 2023 के अंतर्गत कृषक महोत्सव रबी की जनपद स्तरीय कृषक गोष्टी का किया उद्घाटन

महोत्सव में किया जाएगा किसानों को कृषि क्षेत्र की नवीनतम विधाओं, नवाचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं से जागरूक-रेखा आर्या

हल्द्वानी। आज जनपद नैनीताल की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष- 2023 के अंतर्गत कृषक महोत्सव रबी- 2023 के जनपद स्तरीय कृषक गोष्टी के उद्घाटन समारोह में सम्मलित हुई। यह महोत्सव आज से शुरू होकर आगामी 8 नवम्बर तक चलेगा।

जनपद प्रभारी मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में किसान भाइयों के लिए कई अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है।

उन्ही के प्रयासों से आज देवभूमि के मोटे अनाजों को भी वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।

साथ ही कहा कि इस महोत्सव में कृषि क्षेत्र की नवीनतम विधाओं, नवाचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों को जागरूक किया जाएगा साथ ही इसके माध्यम से किसान, पशुपालक, कृषि से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञ, कृषि व्यवसाय से जुड़े उद्यमी, शिक्षाविद, आदि एक मंच पर एकत्रित होंगे। वहीं इस महोत्सव में किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे नवीनतम प्रयोग, अनुसंधान आदि की जानकारी दी जाएगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। कहा कि आज किसान भाइयों के लिए सरकार द्वारा लगातार काम किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती बेला तोलिया ,ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रूपा देवी,सीडीओ श्री संदीप तिवारी ,किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह नेगी ,कृषि अधिकारी श्री विकेश यादव ,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्री जहीर अंसारी ,मंडल अध्यक्ष श्री प्रताप रेखवाल सहित अधिकारीगण और सम्मानित जनता उपस्थित रही।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिले में दशहरे की रात दो अलग-अलग हादसों में दो युवाओं की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.