ब्रेकिंग न्यूज़

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना से लाभान्वित खिलाड़ियो के साथ संवाद,खिलाड़ियो का बढ़ाया हौसला

खेल और खिलाड़ियो के प्रति राज्य सरकार है गंभीर किये जा रहे लगातार काम-रेखा आर्या

हल्र्द्वानी। प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने बद्रीपुरा स्टेडियम हल्द्वानी पहुंचकर मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान उन्नयन योजना से लाभान्वित खिलाड़ियो और उनके परिजनों के साथ संवाद किया।

खेल मंत्री ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि आज हमारे बच्चे खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।कहा कि आज राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रही है।

आज हमारे खिलाड़ियो के लिए हमने आउट ऑफ टर्न की व्यवस्था, प्रोत्साहन राशि सहित कई और सुविधाओं को विकसित किया है।

जल्द ही हम सरकारी नौकरी में खिलाड़ियो के लिए 4 प्रतिशत का आरक्षण की भी व्यवस्था करने जा रहे हैं जिससे कि हमारे प्रदेश के खिलाड़ियो को नौकरी में लाभ प्राप्त हो।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बारिश का कहर: चार दिनों से मूसलाधार बरसात ने बढ़ाई मुसीबत, IMD का यलो अलर्ट

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.