हल्द्वानी। आयुक्त  दीपक रावत ने बृहस्पतिवार को आईटीआई हल्द्वानी विश्व बैक सहायतित ‘उत्तराखण्ड वर्कफोर्स डेवलपमेण्ट परियोजना’ के अन्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हल्द्वानी मे 1586.10 लाख की लगत से चल रहे मरम्मत एवं सुदृढीकरण के कार्यों की अद्यतन स्थिति का किया औचक निरीक्षण 

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मल्टीपरपज हॉल, गार्ड रूम, मुख्य गेट टॉयलेट ब्लॉक , पार्किंग, डी0जी0 शैड, फायर टैक, पम्प रूम, इलैक्ट्रिकल सब स्टेशन, बैडमिनटन कोर्ट,सैप्टिंक टैक, सोक पिट एवं रेन वॉटर हारवेस्टिंग टैंक आदि का निरीक्षण किया।

इस दौरान आयुक्त संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे विभिन्न ट्रेड के लाभार्थियों से सवाल जवाब करते हुए करते हुए कहा बच्चे देश के भविष्य होते हैं उन्हेंने कहा इन टेक्निकल ट्रेडों के माध्यम रोजगार मिलने की अपार संभावना होती है।

जिससे लाभार्थी को अपनी आर्थिक में सुधार लाने का मौका मिलेगा वही देश को औद्योगिक क्षेत्र में एक मजबूती प्रदान होगी। उन्होंने आईटीआई के प्रधानाचार्य आरएस मार्तोलिया को जिन ट्रेडिंग में लाभार्थियों की संख्या कम है।

उन्हे पूर्ण करने की निर्देश दिए कहां प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक-अधिक से लाभार्थियों को प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें इसके साथ ही आयुक्त ने संबंधित कार्यदायी संस्थान को कार्यों में गुणवत्ता , पारदर्शिता समयबद्व पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, आईटीआई के प्रधानाचार्य आरएस मार्तोलिया के अलाव आईटीआई के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.