ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

विकासखंड ताड़ीखेत के प्रतिभावान शिक्षक  मनमोहन सिंह देव का अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल प्रतियोगिता हेतु चयन

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला के व्यायाम शिक्षक मनमोहन सिंह देव का चयन अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज के लिए हुआ है।

3 जनवरी 2025 से 8 जनवरी 2025 तक दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आपके द्वारा उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया जाएगा।

इससे पूर्व भी मनमोहन देव राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

उनके चयन पर खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह, विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल, विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह चिलवाल, नरेश त्रिपाठी मनोज कुमार ब्लॉक खेल समन्वयक डॉक्टर शिवराज सिंह, गणेश शाही, जनपदीय मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, कुंवर पपनें, राजीव खाती, जगदीश उपाध्याय, पंकज टम्टा, हीरा सिंह रावत, निर्वातमान जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, राजेंद्र सिंह राणा, संतोष भट्ट, सुमित गोयल, अजय चंद, उमेश बिष्ट, पुष्कर सिंह अधिकारी, रविंद्र डांगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती रचना रावत, हरीश मनराल, सोनू कुरैशी सहित समस्त खेल प्रेमियों ने उन्हें इस अवसर पर बधाई देते हुए सफल प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की ।

यह भी पढ़ें :  61 लाख रुपये से होगा बसौंटिया पुल का जीर्णोद्धार, भारी वाहनों की आवाजाही होगी सुरक्षित: मंत्री राम सिंह कैड़ा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.