नैनीताल। राजस्थान से घूमने आई महिला का गुम हुआ बैग वापस कर मुक्तेश्वर पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल।

राजस्थान के कोटा से मुक्तेश्वर घूमने आई एक महिला का बैग जिसमें कीमती तथा जरूरत का सामान था, गुम होने से परेशान हो गई थी।

मुक्तेश्वर पुलिस को खोए बैग के सम्बंध में सूचित कर का0 कश्मीर कम्बोज द्वारा काफी खोजबीन, पूछताछ के बाद उक्त बैग खोजकर महिला के सुपुर्द किया गया।
अपना बैग सकुशल वापस मिलने पर महिला द्वारा नैनीताल पुलिस की सराहना तथा आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भवाली में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से मलबा गिरने से दो की मौत, एक घायल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.