हल्द्वानी।  शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर हल्द्वानी शहर के मिनी स्टेडियम और गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान खेल स्टेडियम के निर्माण कार्यों का कार्य कर रही एजेंसी को 20 जनवरी तक हर हाल में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेलों के निर्माण कार्य करने वाली इवेंट कंपनी को हर तैयारी को 20 तारीख तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भी स्विमिंग सहित अन्य खेल होने हैं ।

जिसको लेकर स्विमिंग पूल और बिजली कनेक्टिविटी ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि 28 जनवरी से 14 फरवरी तक राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर हल्द्वानी में साथ खेलों का आयोजन होना है जिसमें लगभग 2000 मेहमान खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: VIP कनेक्शन की जांच में नया मोड़, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को-पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार; 26 अक्टूबर को अगली सुनवाई
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.