ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मतदान से एक दिन पहले भाजपा नेता की गाड़ी से शराब बरामद हुई है।

राजपुरा क्षेत्र में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष के स्टीकर लगी गाड़ी से शराब की पेटियां बरामद हुई हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन को फोन करके अपने सामने गाड़ी को खुलवाने का अनुरोध किया।

जिसके बाद मौके पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस ने गाड़ी खोली तो उसमें से शराब की पेटियां निकली ।

कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने भाजपा पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा अब ऐसी स्थिति में पहुंच गई है कि नशे को घर-घर तक पहुंच रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ पहुंच गई कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने ओबीसी मोर्चे के जिला अध्यक्ष के स्टीकर लगे गाड़ी को दिखाते हुए बताया कि यह बीजेपी का असली चेहरा है।

जब चुनाव नहीं जीता जा रहा है तो भोले भाले वोटरों को शराब बांट कर चुनाव को प्रभावित करने का काम किया जा रहा है 

वही मौके पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि गाड़ी में से शराब मिली है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  बहू की बहादुरी: दरांती से बाघ पर किया वार, सास की बचाई जान

You missed

error: Content is protected !!