ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में सहायक कृषि अधिकारी समेत ग्रुप-सी के 241 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसका विज्ञापन जारी कर दिया है।

आवेदन 6 से 28 फरवरी के बीच स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा 20 अप्रैल को प्रस्तावित है।

इन पदों पर निकली बंप्पर भरती

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा) के 7 पद, प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (इंजीनियरिंग शाखा) के 3 पद, डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के 3 पद, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक (रसायन) के 6 पद, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 (पर्यवेक्षक कैनिंग) के 19 पद, पर्यवेक्षक (कुकरी) का 1 पद, मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 के 5 पद, प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) के 6 पद, प्रयोगशाला सहायक (उद्यान) के 6 पद, पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 पद, प्रयोगशाला सहायक के 7 पद, स्नातक सहायक के 2 पद, कारागार विभाग के अंतर्गत फार्मासिस्ट के 10 पद, जल संस्थान के अंतर्गत केमिस्ट के 12 पद, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अंतर्गत फोटोग्राफर के 3 पद, सिंचाई विभाग के अंतर्गत मॉडल सहायक के 25 पद, वैज्ञानिक सहायक के 6 पद कुल 241 पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

इस भर्ती के लिए 6 फरवरी से 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। सामान्य, ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 150 रुपये रहेगा।

स्टेनोग्राफर-पर्सनल असिस्टेंट भर्ती का परिणाम जारी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर-पर्सनल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया।

इसकी अंतिम संशोधित उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। परिणाम में पदों से चार गुना अधिक अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। अब आशुलिपि और टाइपिंग की परीक्षा होगी, जिसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी।

आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी में एक प्रश्न को मूल्यांकन से हटा दिया है। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। यहां करें आवेदन : www.sssc.uk.gov.in

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर तबादले , दो दिनों में 615 अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ स्थानांतरण

You missed

error: Content is protected !!