सहायक समाज कल्याण अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

उत्तरकाशी में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी 10,000/- रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नं0 1064 पर शिकायत दर्ज करायी कि उसके द्वारा “अटल आवास योजना” के तहत आवास दिलवाने हेतु किये गये आवेदन के क्रम में आवास आवंटित करने हेतु सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोरी द्वारा पन्द्रह हजार रूपये की मांग की गयी।

शिकायतकर्ता द्वारा दस हजार रूपये से ज्यादा न दे पाने पर, सहायक समाज कल्याण अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता को आवास आवंटन की पत्रावली समाज कल्याण अधिकारी जनपद उत्तरकाशी, को प्रेषित करने के एवज मे रू. 10,000/- लेकर आज दिनांक 06/02/2025 को पुरोला से सोनाली गाँव के पास मोरी जाने वाली रोड पर बुलाया गया था। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, अपितु आरोपी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता था।

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 06/02/2025 को सहायक समाज कल्याण अधिकारी, मोनू कुमार गौतम को शिकायतकर्ता से 10,000/- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये, सोनाली गाँव के पास पुरोला से मोरी जाने वाली रोड पर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  2270 नशीले टैबलेट के साथ एमआर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.