ब्रेकिंग न्यूज़

महिला और पुरुष की पुरुष परिस्थितियों में मे मिली लाश, प्रेम प्रसंग में गई जान
रामनगर। महिला और पुरुष की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया नैनीताल जिले की रामनगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार 6 फरवरी को दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले आसपास के लोगों से पूछताछ की और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

गुरुवार कोपटरानी के जंगल में 55 साल की महिला धनचौड़ मृत शरीर झाड़ियों में मिला है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृत शरीर के समीप 42 साल के व्यक्ति मालधनचौड़ रामनगर फांसी पर लटका मिला दोनों ने ही आत्महत्या की है। दोनों मृतक शादीशुदा थे। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों में विगत पांच वर्ष पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था ।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि व्यक्ति के पहले महिला की मृत्यु कर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है। हालांकि पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस ने बताया कि और पुरुष बुधवार रात को रामनगर के एक होटल में रुके थे. ऐसे लग रहा है कि वहीं पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा. उसके बाद ही शायद कुछ ऐसा हुआ कि आत्महत्या कर ली. और महिला की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
प्रकरण की जांच की जा रही है. जिस होटल में यह दोनों रुके थे, वहां के भी कर्मचारी से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें :  भूत-प्रेत की अफवाह से यहां इंटर कॉलेज में मची अफरा-तफरी, रोती हुई घर लौटी छात्राएं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.