नैनीताल में संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल समेत 15 सभासदों को दिलाई शपथ

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। बीएसए मैदान में नवनिर्मित पालिका अध्यक्ष और सभासदों शपथ ग्रहण में मुख्य अतिथि के रूप में पहुची संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल कार्यक्रम के उपरांत नगर पालिका अधिशासी अभियंता दीपक गोस्वामी ने पुष्प गुच्छ भेट कर मुख्य अतिथि का स्वागत और अभिनंदन किया।

संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने नैनीताल के डीएसए मैदान में कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में नगर के वरिष्ट नागरिकों के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग सामिल हुए।नैनीताल : संयुक्त मजिस्ट्रेट ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल समेत 15 सभासदों को दिलाई शपथ

नवनियुक्त अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल के साथ सभी 15 सभासदों का फूल मालाए पहनाकर स्वागत किया गया।
सरस्वती खेतवाल ने कहा की उनकी प्रथम प्राथमिकता नगर पालिका वित्तीय हालत सुधारना होगा। साथ ही वे स्वंय सभी वार्डो में जाकर सफाई का जाएजा लेंगी ताकि शहर स्वच्छ और सुन्दर बना रहे।

शपथ ग्रहण समारोह में होटल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिनेश साह,पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी,पद्मश्री अनूप साह, वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह,राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सायय्यद नदीम मून, त्रिभुवन फर्तियाल,कमलेश तिवारी, हिमांशु पांडे, दीपक रुवाली, जेके शर्मा, पीके शर्मा,रईस भाई, डीएम भट्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत,नरेंद्र कुमार, सुरेश गुरुरानी, मुन्नी तिवारी,जीत सिंह आनंद, डीएसए सचिव अनिल गाड़िया, पूर्व पालिका चेयरमैन संजय कुमार संजू, कुंदन बिष्ट,नाजिम बक्श,गिरीश जोशी मक्खन, दिनेश कटियार, धीरज कटियार समेत ईओ दीपक गोस्वामी, विनोद जीना, हिमांशु चंद्रा, मोहन चिलवाल, दीप राज, अमन राजन,दीपक कुमार भोलू,किशन नेगी आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूजीसी के मुद्दे पर स्वर्ण समाज आंदोलन की तैयारी में जुटा, प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति बनाएगा स्वर्ण एकता मंच

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.