हल्द्वानी।‌ उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी आज हल्द्वानी पहुँचे।

जहाँ हल्द्वानी के मीडिया सेंटर कार्यालय में पहुच कर उन्होंने शहरभर के पत्रकारों से मुलाकात की, वही हल्द्वानी पहुचने पर पत्रकारों ने उनका स्वागत किया।

 सूचना महानिदेशक ने पत्रकारों की समस्याओं को भी सुना, पत्रकारों के द्वारा लंबे समय से प्रस्तावित नए मीडिया सेंटर के स्थान को लेकर भी अपनी बात रखी। जिसमे नए मीडिया सेंटर को हल्द्वानी ब्लॉक कार्यालय के समीप बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।

पत्रकारों का कहना है कि वर्तमान मीडिया सेंटर नैनीताल रोड पर स्थित है, जहां से सभी प्रमुख सरकारी कार्यालय जैसे कुमाऊँ आयुक्त कार्यालय, जिलाधिकारी कैंप कार्यालय, डीआईजी एवं एसएसपी कार्यालय, नगर निगम, तहसील, रजिस्ट्रार कार्यालय, जल संस्थान, और कुमाऊँ मंडल विकास निगम कुछ ही किलोमीटर की परिधि में हैं।

इससे प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद और समाचार संकलन में उन्हें सहूलियत मिलती है।

पत्रकारों का कहना है कि नया मीडिया सेंटर यदि ब्लॉक कार्यालय के समीप बनाया जाता है, जो शहर से 12-14 किमी दूर है, तो इससे पत्रकारिता कार्य प्रभावित होगा।

कई पत्रकारों के पास अपने निजी कार्यालय नहीं हैं, और वे मीडिया सेंटर से ही अपने संस्थानों को खबरें भेजते हैं।

ऐसे में सेंटर की दूरी बढ़ने से उन्हें भारी असुविधा होगी। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से पत्रकारों ने मांग की है कि मीडिया सेंटर को नैनीताल रोड पर ही पूर्व में चिन्हित भूमि पर बनाया जाए।

यदि उस भूमि का क्षेत्रफल कम है, तो उसका विस्तार किया जाए, ताकि पत्रकारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

वही उन्होंने कहा कि जल्द ही सोशल मीडिया नीति भी बनने जा रही है जिससे सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को अपना कार्य करने में सहूलियत रहेगी ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  2270 नशीले टैबलेट के साथ एमआर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.