ब्रेकिंग न्यूज़
सेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेलनंदा की चौकी में 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर चला मरम्मत अभियान
खबर शेयर करे -

 शादी से 11 दिन पहले अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक को एक तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

ऊधम सिंह नगर।  रुद्रपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। शादी से 11 दिन पहले अपनी शादी का कार्ड देने बाइक से दोस्त के घर जा रहे युवक को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में गंभीर घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार ग्राम जोखनपुर, बहेड़ी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) एवं हाल वार्ड-दो, नेताजी सुभाष कालोनी, रुद्रपुर निवासी छेदा लाल का 24 वर्षीय पुत्र लकी देव यहां सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता था।

भाई जगदीश ने बताया कि लकी का विवाह एक मार्च को होने वाला था। 20 फरवरी को स्वजन लड़की के घर शगुन लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे।

मंगलवार को वह पिता के साथ स्थानीय रिश्तेदारों के यहां शादी के कार्ड बांटकर घर आया।

रात में अपने दोस्त के घर शादी का निमंत्रण देने के लिए बाइक से निकला।

इस दौरान अटरिया रोड पर हाईवे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। चालक कार सहित मौके से भाग गया।

सूचना पर एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। रास्ते में लकी ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें :  जनता दरबार में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, धोखाधड़ी, भूमि विवाद और अवैध निर्माण समेत कई मामलों का मौके पर कराया समाधान

You missed

error: Content is protected !!