आज का दिन रविवार है इस दिन भगवान सूर्य की आराधना की जाती है। इस दिन कई लोग नए कार्य की शुरुआत भी करते है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 नक्षत्रों की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है।
मेष-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला हो सकता है। सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। प्रयासों में सफलता मिलेगी। राजकीय कार्यों में उन्नति होगी।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। सूचनाओं के आदान-प्रदान से कारोबार में अच्छा कमा सकते हैं। अचानक नये कार्य सामने आ सकते हैं, उसमें सफलता मिलेगी। व्यापारिक यात्रा करना उपयोगी रहेगी।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिखरे कार्य समेटने में मित्रों की मदद मिलेगी। दूर की यात्रा का अवसर मिलेगा। आमोद प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। साहसिक प्रयत्नों से लाभ होगा।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। छोटी- छोटी बातों को दिल में लेगें तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। इसे ध्यान में रखें। मित्रों एवं कुटुम्बियों से आशा से अधिक सहयोग मिलेगा। मानसिक संतोष मिलेगा।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। मित्रों का उपेक्षापूर्ण व्यवहार खुशी करेगा, सोच समझकर कार्य को अंजाम दें। साहस पराक्रम एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकर चाकरों, अधिनस्थ वर्ग का सहयोग रहेगा।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। धन संबंधी मामलों में दूसरों पर भरोसा करने की बजाय सब कुछ अपने हाथ में रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। अच्छी बात सुनने को मिलेगी।
तुला-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। किसी का साथ आपको जीवन की दिशा बदलेगा। नए संपर्क बनेंगे। शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा। संचित लाभ होने का योग है। अच्छी बात सुनने को मिलेगी।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। दूसरों के घरेलू मामले में दखल न दें। आय के मार्ग प्रशस्त होगें। कोई सुखद, शुभ समाचार प्राप्त होगा। नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें।
धनु-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। रचनात्मक कार्यों के लिये आपको सम्मान मिल सकता है। साझेदारी में नई योजना शुरू होगी। मानसिक अस्थिरता रह सकती है। संतान संबंधी कार्य में व्यस्तता रहेगी।
मकर-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। विरोधियों की गतिविधियों पर ध्यान दें। किसी प्रिय व्यक्ति स मानसिक पीड़ा हो सकती है। आर्थिक नुकसान होगा। लाभ कम, व्यय की अधिकता रहेगी।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। वहीं पर किसी महत्वपूर्ण योजना को लकर चल रहे प्रयास सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी एवं राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। श्रेष्ठजनों का मार्गदर्शन मिलेगा।
मीन-
आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। भूमि भवन के क्रय-विक्रय की योजना बनेगी। जल्दबाजी में लिये निर्णय बदलना पड़ सकते हैं। दिनचर्या सामान्य रहेगी। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।