ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। आगामी 16 मार्च से शुरू होने वाली कुमाऊं प्रीमियर लीग के लिए आज से ट्रायल शुरू हो गए हैं।

शहर के मिनी स्टेडियम में आज पहले दिन नैनीताल जिले के 230 फुटबॉल के खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए पहुंचे।

आयोजकों का कहना है कि कल उत्तराखंड के अन्य जिलों से ट्रायल देने के लिए खिलाड़ी पहुंचेंगे इसके पश्चात सिलेक्शन टीम 6 टीमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को परिवर्तित करेगी।

आगामी 16 मार्च से 23 मार्च तक फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। हाल ही में समाप्त हुए नेशनल गेम्स के बाद फुटबॉल के प्रति खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।

आयोजकों का कहना है कि खेल विभाग और फुटबॉल फेडरेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान तैयार किया गया है जो कि अब राज्य के खिलाड़ियों के काम आ रहा है। 

पहली बार फुटबॉल के लिए कुमाऊं प्रीमियर लीग का आयोजन हो रहा है जिसमें राज्य भर से खिलाड़ी जाकर खेलेंगे। 

यह भी पढ़ें :  चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, लोगों को पिलाई फीकी चाय
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.