ब्रेकिंग न्यूज़

बारिश के कारण सड़क धंस जाने से अनियंत्रित होकर एंबुलेंस  गहरी खाई में गिरी,हादसे में 1 की मृत्यु, तीन लोगों का चल रहा इलाज

अल्मोड़ा। लमगड़ा में बारिश के कारण सड़क धंस जाने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिरी। इस हादसे में 1 की मृत्यु हुई है, अन्य तीन लोगों का इलाज चल रहा है।

अल्मोड़ा: दिल्ली से शव लेकर अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा के बमनसाल गांव जा रही एंबुलेंस बारिश के कारण दुर्घटना ग्रस्त हो गई. लमगड़ा के पास एंबुलेंस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे में एक की मौत और तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जनपद में स्थित बमनसाल गांव के भुवन चंद उप्रेती (54) का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। बीते बृहस्पतिवार की शाम को इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मृत्यु हो गई।

मृतक भुवन चंद उप्रेती उत्तरप्रदेश के बरेली में आबकारी विभाग के अधिकारी थे। बीते शुक्रवार को मृतक की पत्नी गंगा उप्रेती के साथ रमा तिवारी, बहनोई विनोद कुमार भट्ट उनके शव को एंबुलेंस के जरिए बमनसाल गांव ला रहे थे।

उनकी एंबुलेंस करीब दोपहर 12 बजे लमगड़ा के पास पहुंची, लेकिन लमगड़ा में बारिश के कारण सड़क धंस जाने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिरी। रमा तिवारी, चालक सुनील कुमार तथा विनोद कुमार भट्ट (47) घायल हो गए।
एंबुलेंस को खाई में गिरता देखस्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी। मौके पर टीम ने घायलों को रेस्क्यू किया, और अस्पताल पहुँचाया।

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा रेफर किया गया, लेकिन हादसे में बुरी तरह घायल 50 वर्षीय विनोद कुमार भट्ट, निवासी ग्राम जेठिया, नैनीताल और हाल निवासी लाडो सराय दिल्ली की दुखद मौत हो गई। एंबुलेंस चालक और 2 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  मारपीट के मामले में फरार चल रहे चार आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.