हल्द्वानी। काठगोदाम निवासी एक महिला की मंगलवार शाम डेंगू से मौत हो गई। महिला का  एक प्राइवेट अस्पताल में सोमवार से उपचार चल रहा था। नैनीताल जिले में डेंगू से मौत का पहला मामला सामने आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है।

 सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि काठगोदाम स्थित रेलवे कॉलोनी निवासी एक 36 वर्षीय महिला को उसके परिजनों ने खराब स्वास्थ्य के चलते सोमवार शाम नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था।

महिला को करीब हफ्ते भर से बुखार आ रहा था। निजी अस्पताल में जब महिला का ब्लड सैंपल लेकर कार्ड टेस्ट किया गया, तो डेंगू के लक्षण मिले। इसके बाद सैंपल को एलाइजा जांच के लिए लैब भेजा गया।

सीएमओ भागीरथी जोशी के मुताबिक मंगलवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला की एलाइजा रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.