देहरादून। मसूरी में रविवार को एक होटल में मिले युवक के शव के कारणों का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या युवक की दिल्ली निवासी प्रेमिका ने शादी से इंकार कर अपने भाई की सहायता से की थी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने आज बताया कि बीते 10 सितंबर को मसूरी के भट्टा गांव में होटल रोटी चाय 7 नाइट में बैड के नीचे से खून में लथपथ कपिल चौधरी पुत्र सत्य चौधरी (पुलिस उप निरीक्षक, मेरठ, उत्तर प्रदेश), निवासी आदर्श नगर, रुड़की, उत्तराखंड का शव मिला था।

होटल में कमरा बुकिंग भी मृतक के नाम से हुई थी। उसके साथ कमरे में रुके एक अन्य युवक और युवती सुबह अंधेरे ही कार संख्या यूके 17 बी 2632 में बैठकर फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि मामले की पड़ताल में प्रकाश में आया कि मृतक के साथ होटल गई युवती उसकी दिल्ली निवासी प्रेमिका कुदरत थी जबकि कार मृतक कपिल की है।

एसएसपी कुंवर ने बताया कि आज सुबह मुखबिर की सूचना पर कुदरत पुत्री अबुल बशर, निवासी अबुल फजल एन्क्लेव, सनम विहार, शाहीन बाग, थाना शाहीन बाग, दिल्ली, उम्र 20 वर्ष और उसके सगे भाई अब्दुल्ला, उम्र 18 वर्ष को उक्त कार सहित पकड़ लिया गया।

एसएसपी के अनुसार, पूछताछ में युवती ने बताया कि दिल्ली में उसकी एक मोबाइल दुकान पर मृतक से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। जो बाद में प्रेम में बदल गया। युवती जब युवक से शादी को कहा तो उसने इंकार कर दिया। जिसके बाद, युवती ने अपने भाई के सहयोग से कपिल को मौत के घाट उतार दिया।

एसएसपी ने बताया कि हत्यारों की शिनाख्त पर हत्या में प्रयुक्त में चाकू, अभियुक्ता का खून लगा हुआ दुपट्टा, होटल के बेड की चादर व ताकिये के कवर खून लगा हुआ, घटना में प्रयुक्त मृतक की कार और मृतक के कपड़े खून लगे हुए बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले का खुलासा करने वाली टीम को पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था; पुलिस कर रही पूछताछ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.