नैनीताल पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान

सी0पी0यू0 हल्द्वानी ने नो पार्किंग, नो एंट्री में 53 वाहनों के किए चालान

हल्द्वानी। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत  प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जिले में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

जगदीश राम कोहली प्रभारी सीपीयू के नेतृत्व में हॉक मोबाइल टीमों द्वारा हल्द्वानी के मंगल पड़ाव, सिंधी चौराहा, रोडवेज, ओके होटल तिराहा तथा हिंदू धर्मशाला के पास* वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चैकिंग के दौरान सीपीयू टीम द्वारा नो पार्किंग वाहनों, नो एंट्री जोन में चलने वाले 36 वाहनों के चालान, 15 ऑटो के बिना परमिट कोर्ट के चालान, 01 ऑटो और 01 बाइक सीज, 9000 रुपए के नकद चालान कुल 53 वाहनों के चालान किए गए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, न्यायपालिका में हासिल किया मुकाम, पैतृक गांव में खुशी की लहर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.