ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में नारी सेवा समिति द्वारा महिला होली का महोत्सव का आयोजन किया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नारी सेवा समिति नैनीताल द्वारा होलिकोत्सव की शुरूवात संस्था के मुख्यालय सीआरएसटी इंटर कॉलेज के समीप शनिवार को आयोजित की।

इस आयोजन में पारंपरिक कुमाऊनी होली गायन की अनुपम छटा देखने को मिली जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संस्था की अध्यक्ष सरोज हर्ष के निर्देशन में इस सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया,जिसमें महिला होलियारों ने अपनी पारंपरिक लोकधुनों से वातावरण को संगीतमय बना दिया।

महिलाओं ने होली के गीत बृज में होली है खेले रे रसिया,श्याम मुरारी के दर्शन को और जल कैसे भरूं जमुना गहरी जैसे लोकगीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य कर आनंद की अनुभूति की।  

अध्यक्ष सरोज हर्ष ने सभी को होली की शुभकामनाएँ दीं और आयोजन में सहयोग देने के लिए संस्कृति विभाग,देहरादून एवं समस्त महिला होलियारों का आभार प्रकट किया।

उन्होंने नारी सेवा समिति की इस परंपरा को और भी भव्य रूप देने का संकल्प लेते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए कहा कि होलिकोत्सव ने न केवल रंगों का उत्सव मनाया, बल्कि कुमाऊनी संस्कृति और लोकगायन की समृद्ध परंपरा को भी सजीव किया।

इस दौरान बिन्नी बहुगुणा, सांध्य देवी,पुष्पा,राधा,चंपा पांडे, भगवती,प्रमोद पांडे,भावना, सुशीला आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : सरोवर नगरी में रामसेवक सभा द्वारा होली महोत्सव का आयोजन
error: Content is protected !!