ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

भारतीय टीम के क्रिकेटर रिंकु सिंह पहुंचे नैनीताल

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भारतीय टीम के क्रिकेटर रिंकु सिंह शाम नैनीताल पहुंचे हैं। उन्होंने टेबिल टेनिस खेलकर अपने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचाई।

उन्होंने कहा कि आगामी आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन के लिए वह खूब मेहनत कर रहे है। रविवार सुबह वह कैंची धाम जाकर बाबा नीब करौरी का आशीर्वाद लेंगे।

भारतीय टीम के मशहूर क्रिकेटर रिंकु सिंह शनिवार की शाम नैनीताल पहुंचे। मल्लीताल में उनको देख उनके प्रशंसकों ने उनको घेर लिया और उनके साथ सेल्फी ली।

उन्होंने नैनीताल के रिंग हाल में देर तक टेबिल टेनिस खेला। जिसके बाद पास में ही मैगी का स्वाद भी लिया। नैनीताल पहुंचे रिंकू सिंह ने कहा कि कैंची धाम के बाबा नीब करौरी पर उनकी आस्था है और जब वक्त मिलता है तो बाबा के दर्शन के लिए जरूर आते हैं।

वहीं रिंकू सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में आईपीएल शुरू होने वाले हैं। उनके प्रशंसकों की उम्मीद पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। प्रशासकों से मुलाकात के बाद वह नकुचियाताल को लौट गए।

इस दौरान उनके साथ हल्द्वानी के उनके साथी आर्यन जुयाल, नैनीताल क्रिकेट सेकेट्री रवि जोशी, दीप कुँवर समेत कई अन्य साथी भी मौजूद रहे।

प्रशंसकों का कहना है कि उनसे पहले विराट कोहली भी नीब करौरी बाबा के दरबार में दर्शन करने आये थे। जिसके बाद से उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दमुवाढुंगा को मालिकाना हक दिलाने की कवायद तेज, डीएम से वार्ता में ड्रोन सर्वे का मिला सकारात्मक आश्वासन

You missed

error: Content is protected !!