ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी।काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरों ने बंद घर में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि मकान मालिक परिवार सहित बहन के घर गया हुआ था इस दौरान चोरों ने मौका पाकर घर में रखे नगदी सहित करीब 15 लाख की जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा कि काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार के कुंवरपुर देवला तल्ला निवासी अजीम खान एक फाइनेंस कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर हल्द्वानी में ही कार्यरत हैं. अजीम दो दिन पहले पूरे परिवार संग अपनी बहन के घर बरेली गए थे।

शनिवार को वह घर लौटे तो देखा कि उनके घर का मुख्य गेट और कमरों का दरवाजे का ताला टूटा हुआ था.कमरों में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।

लॉकर से तीन लाख रुपये और अलमारी से करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे।

घर में चोरी होने की घटना पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।

यही नहीं चोरो ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के सभी तारों को काट दिया और घर में रखें सीसीटीवी के डीबीआरवी कभी तोड़फोड़ कर फेंक दिया. चोरी होने की घटना के बाद परिवार सदमे में है।

परिवार ने आशंका जताई है कि चोर यह जानते थे कि घर में कोई नहीं है।

घटना की सूचना पर खेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने मौका मुआयना किया.. पुलिस आसपास की सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें :  नेपाल में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड से भीषण तबाही: मौतों का आंकड़ा 552 पार, 1500 से अधिक लापता; 320 भारतीयों का अब तक नहीं चला पता, 400 चीन में सुरक्षित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.