मुख्यमंत्री धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को साकार करते एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा

युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने हेतु नैनीताल पुलिस का लगातार कड़ा प्रहार

रोडवेज की बस से नशीले इन्जेक्शनों, एवं स्कूटी से चरस की कर रहे थे तस्करी एसओजी, लालकुआ पुलिस ने की 6 नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार
एसएसपी ने पुलिस टीम को किया पुरूस्कृत

कालाढूंगी पुलिस ने भी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अन्तर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उददेश्य से जनपद में नशे के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत तथा होली पर्व के दृष्टिगत नशे के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों/एसओजी को कडे़ निर्देश दिये गये हैं।
प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी नैनीताल व  दीप शिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं  दिनेश सिंह फर्त्याल एवं एसओजी प्रभारी संजीत राठौड के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम दौराने संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के सुभाष नगर बैरियर पर रोडवेज बस न0 यूके-06पीए-1371 से 05 तस्करों से अलग-अलग 170 नशीले अवैध इंजेक्शन Buprenorphin तथा 170 नशीले इंजेक्शन Avil कुल- 340 नशीले अवैध इंजेक्शन के साथ रिच्छा जनपद बहेड़ी उत्तर प्रदेश से रिहान नामक व्यक्ति से खरीद कर तस्करी कर लाते हुए गिरफ्तार किया गया है।
उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं पर धारा- 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगणों को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त 

1-मोहम्मद शाहबाज पुत्र इंतजार हुसैन निवासी लाइन नंबर 14 कस्बान मस्जिद के पीछे वनभूलपुरा, 2 अभियोग एनडीपीएस
2-रिजवान अंसारी पुत्र साहिबे आलम निवासी लाइन नंबर 17 गफूर हलवाई के पास बनभूलपुरा, 2 अभियोग एनडीपीएस
3-मोहम्मद साहिल उर्फ जुनैद निवासी रईस गद्दार निवासी नई गोपाल मंदिर बनभूलपुरा नैनीताल, 2 अभियोग चोरी
4-फैजान मलिक पुत्र अब्दुल फहीम निवासी लाइन नंबर 17 लाल स्कूल के पास बनभूलपुरा,
5-मोहम्मद शमी पुत्र मोहम्मद शफी निवासी इंदिरा नगर बड़ी मस्जिद के सामने बनभूलपुरा 3 अभियोग एनडीपीएस

बरामदग माल-
340 नशीले अवैध इंजेक्शन

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 2500/रूपये के पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

लालकुऑ पुलिस ने स्कूटी से चरस की तस्करी कर रहे एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार,
जमानत पर आया था बाहर पुलिस ने फिर भेजा जेल

नशे के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करते हुये सुरागरसी पतारसी कर चैकिंग के दौरान शास्त्रीनगर बिंदुखत्ता स्थित कार्की फास्ट फूड के पास से दिनांक 09.03.2025 को अभियुक्त राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू बोरा द्वारा अपनी होंडा एक्टिवा स्कूटी में कुल 257 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर उक्त के विरूद्व एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
राजेन्द्र बोरा उर्फ राजू पूर्व में भी मादक पदार्थ की तस्करी में जेल जा चुका है तथा चार माह पूर्व ही जमानत पर रिहा हुआ था। पूछताछ में बताया कि चरस बागेश्वर निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी नामक व्यक्ति से खरीद कर लाता है जिसके विरुद्ध साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्त 
राजेंद्र सिंह बोरा और राजू बोरा पुत्र धन सिंह बोरा निवासी गांधीनगर बिंदुखत्ता लालकुआं जनपद नैनीताल उम्र 42 वर्ष एक शराब तस्कर को कालाढूंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग हनुमान मन्दिर कालाढूंगी से अभियुक्त रघुनाथ पुत्र दुर्गाराम निवासी ग्राम विदरामपुर चकलुवा थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल को 78 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.