ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर जताया विरोधनैनीताल : वीकेंड में बॉटल-नेकों पर पुलिस का सख्त पहरा: मोबाईल पार्टी रहेगी एक्टिव; सभी पुलिस अधिकारी उतरेंगे सड़कों पर, लापरवाह अधिकारियों की अब खैर नहीं, सुव्यवस्थित ट्रैफिक के लिए एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने दिए कड़े निर्देशनैनीताल : निःशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना शुरू, जरूरतमंद मेधावी खिलाड़ियों को मिलेगा मंचनैनीताल क्लब में सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया, मेधावी छात्रों व श्रमिकों का हुआ सम्मानउत्तराखंड में फिर धधके जंगल: 41 एकड़ वन क्षेत्र प्रभावित, बढ़ता संकट बना जलवायु परिवर्तन
खबर शेयर करे -
 देहरादून में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है राजपुर रोड हादसा देहरादून राजपुर रोड सांई मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही हैं। एक्सीडेंट मर्सिडीज कार से हुआ।
शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने वहां से गुजर रहे लोगों को टक्कर मार दी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर थे। पुलिस कार में सवार लोगों की पहचान कर रही है। फिलहाल दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला।
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद आरोपी चालक और कार में सवार अन्य लोग फरार हो गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. उनका कहना है कि शहर में तेज़ रफ्तार गाड़ियों पर कोई रोक नहीं है और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा. लोगों ने मांग की है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में शादी से पहले लापता युवती की लाश मिली, घर की खुशियां मातम में बदलीं

You missed

error: Content is protected !!