ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी की बार-बार माँग पर सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों ने पार्क का स्टीमेट तैयार कर 8.51 लाख का राज्य सेक्टर में भेजा

भीमताल पर्यटन नगरी डाठ पार्किंग समीप पंडित दीन दयाल पार्क बड़े लंबे समय से उचित देख-रेख एवं सौंदर्यीकरण की कमी के कारण बदरंग बिखरा पड़ा हुआ है।

पार्क में टूटी रैलिंग, बैंच पड़ी हुई है, उचित रख-रखाव के अभाव में पार्क बदहाली के आंसू बहा रहा हैं।

पार्क का प्रवेश द्वार, दीवारें, प्रतीक्षालय लंबे समय से रंग पुताई न हो पाने के कारण बिलकुल बदरंग पड़े हुए है, पार्क में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की मूर्ति विराजमान हैं और इन्हीं के नाम से सरकार ‘राष्ट्रीय शहरी मिशन’ के अंतर्गत आज कई योजना भी चला रही है फिर भी पार्क की सुध लेने वाला सच्चा संरक्षक विभाग कोई नहीं, नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने बताया कि 2016-17 से लगातार पार्क के सौंदर्यकरण, उचित साफ-सफाई एवं देख-रेख की माँग विभागों एवं जिला प्रशासन से करते आ रहे हैं।

अब तक उनके द्वारा कई बार सिंचाई विभाग, नगर पालिका,जिला प्रशासन एवं शासन तक पत्राचार किए गए कई बार मामला समाचार पत्रों में भी उठा चुके हैं।

साथ ही उनके द्वारा नगर के युवा शक्ति के साथ मिलकर इस पार्क की साफ-सफाई कर विभागों एवं जिला प्रशासन को चेताया भी गया, बार-बार प्रयासरत रहने के फलस्वरुप सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पार्क के रंग-पुताई, बैच-रैलिंग निर्माण और सौंदर्यीकरण हेतु आठ लाख इक्यावन हजार का स्टीमेट तैयार कर राज्य सेक्टर में भेजने की बात सहायक अभियंता शंकर राम द्वारा उन्हें बताई गई।

साथ ही मद स्वीकृति होने के उपरांत पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  "जैव विविधता ही जीवन का आधार, प्रकृति से जुड़कर ही बचा सकते हैं भविष्य : प्रो. ललित तिवारी"

You missed

error: Content is protected !!