ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दिए सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देशहल्द्वानी : मुखानी में महिला की मौत मामले में नया मोड़: सोने के आभूषण और आर्थिक लेनदेन का विवाद आया सामने, बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राजमुक्तेश्वर में बड़ा हादसा: पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत 20 घायल; एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियानघुंघरुओं की झंकार के साथ गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, सुजाता नृत्यालय की कथक प्रस्तुति में दिखेगा देशभक्ति का रंगमिशन रामनगर अस्पताल: राहुल सिंह दरम्वाल की सीधी चेतावनी, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए CMS के साथ बना मास्टर प्लान
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला कमलूवागाजा रोड का है, जहां एक तेज रफ्तार 12 टायर ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी।।

हादसे में  दो बच्चों सहित एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां अस्पताल में 2 बच्चों की  मौत हो गई ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था, जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

हल्द्वानी में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों से लोग दहशत में हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण

You missed

error: Content is protected !!