ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

4 दिन से कठुआ में गच्चा दे रहे 5 आतंकी सुरक्षा बलों ने किए ढेर, DSP समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले में पिछले 4 दिनों से आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। गुरुवार को राजबाग के घाटी जुथाना इलाके में जखोले गांव के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।

इसमें तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। आतंकियों के खिलाफ इस ऑपरेशन में तीन जवान भी शहीद हुए हैं। जखोले गांव हीरानगर सेक्टर में रविवार को हुई मुठभेड़ वाली जगह से करीब 30 किलोमीटर दूर है।

इस ऑपरेशन को लेकर सेना ने बताया है कि खुफिया सूचना के आधार पर सेना और पुलिस के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था।इस दौरान आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।

जारी है ऑपरेशन

माना जा रहा है कि मारे गए आतंकी उसी ग्रुप का हिस्सा हैं, जिसके साथ हीरानगर में रविवार शाम को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी। यह मुठभेड़ करीब 30 मिनट तक चली। इसके बाद आतंकी भाग गए। इस ऑपरेशन को आगे बढ़ाते हुए सेना, पुलिस, सीआरपीएफ के साथ ही एनएसजी और बीएसएफ ने भी मिलकर मोर्चा संभाल लिया है।

कठुआ में बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में सान्याल से लेकर डिंग अंब और उससे आगे के इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सुरक्षा बलों की मदद और आतंकियों के खात्मे के लिए हेलीकॉप्टर, यूएवी, ड्रोन, बुलेटप्रूफ वाहन और डॉग स्क्वॉड को भी तैनात किया गया है।

मिला हथियारों का भारी जखीरा

बता दें कि रविवार को पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सान्याल गांव में आतंकियों के एक समूह को रोका गया था। तलाशी अभियान में हथियारों का भारी जखीरा मिला था। इसके बाद पुलिस, सेना, एनएसजी, बीएसएफ और सीआरपीएफ ने बड़ा तलाशी अभियान चलाया।

इसमें हेलीकॉप्टर, यूएवी, ड्रोन, बुलेटप्रूफ वाहन और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई। तलाशी अभियान के दौरान हीरानगर में मुठभेड़ स्थल के पास एम-4 कार्बाइन की 4 मैगजीन, 2 ग्रेनेड, एक बुलेटप्रूफ जैकेट, स्लीपिंग बैग और आईईडी बनाने की सामग्री से भरे पॉलीथिन बैग मिले।

इलाके के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। रविवार को मुठभेड़ के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे। इसे ध्यान में रखते हुए बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया।

मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। सुरक्षा बल आतंकियों के इस पूरे समूह को खत्म करने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए इलाके के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब न हो जाएं, इसके लिए रोशनी की विशेष व्यवस्था भी की गई है। 

मुठभेड़ में मिले अहम सबूत

इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने से कई अहम चीजें बरामद कीं, जिनमें M4 कार्बाइन की चार लोडेड मैगजीन, दो ग्रेनेड और बुलेटप्रूफ जैकेट, स्लीपिंग बैग और ट्रैकसूट, खाद्य सामग्री और IED बनाने का सामान शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

You missed

error: Content is protected !!