ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

रेलवे स्टेशन के आसपास राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही छह महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान 

हरिद्वार।  रेलवे स्टेशन के आसपास राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही छह महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।

सीओ सिटी शिशुपाल नेगी ने बताया कि रेलवे स्टेशन के आसपास से पुलिस को कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि कुछ बाहरी महिलाएं शाम के समय यात्रियों को अश्लील इशारे कर अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। जिससे धर्मनगरी की छवि धूमिल हो रही हैं।

शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर महिलाओं ने अपने नाम शिवानी निवासी धीरवाली ज्वालापुर, शबनम निवासी ग्राम मलेर कोटला, जिला संगरूर, पंजाब हाल निवासी जगजीतपुर, मीनू निवासी बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाल निवासी ऋषिकुल, सपना निवासी स्टेट बैंक चौराहा, सुभाषनगर, मथुरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी ऋषिकेश, आरती निवासी राउरकेला, ओडिशा हाल निवासी ऋषिकेश, मुन्नी देवी निवासी नागलसोती भागूवाला, बिजनौर हाल निवासी हरिद्वार बताए।

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। पुलिस टीम में एसएसआइ वीरेंद्र रमोला, उपनिरीक्षक सुनील पंत, उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल, महिला उपनिरीक्षक सोनल रावत, महिला हेड कांस्टेबल शारदा, कांस्टेबल आनंद तोमर, महिला कांस्टेबल भारती रावत, होमगार्ड प्रीति व बानो शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से होगा कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज़, 8 अगस्त की खड़गे रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी पार्टी

You missed

error: Content is protected !!