ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जम्मू। अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ की है। बुधवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर उस वक्त गोली चला दी,जब वे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसमें कर्नल मनप्रीत सिंह शहीद हो गए।

 न्यूज एजेंसी के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक मेजर और डीएसपी भी शहीद हुए हैं। शहीद हुए कमांडिंग कर्नल और मेजर राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट से संबद्ध थे।

दूसरी तरफ राजौरी में सोमवार से ही मुठभेड़ हो रही है। इसमें दो आतंकी मारे गए हैं। एक जवान और एक एसपीओ शहीद हुए हैं। इस ऑपरेशन में सेना का एक डॉगी भी मारा गया है। 

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 4 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!