ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव नैनीताल ने तीन गरीब कन्याओं के विवाह में दिया योगदान 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव  ने नववर्ष के पहले दिन, जो कि नवरात्री का प्रथम दिन भी है, हमारे आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव नैनीताल, ने तीन गरीब कन्याओं के विवाह में अपना योगदान दिया है। यह हमारे लिए एक बड़ा आशीर्वाद है और हम इसके लिए आभारी हैं।

हमारे समूह के सदस्यों की उदारता और सहयोग से हमें यह अवसर प्राप्त हुआ है। हमारे समूह के सदस्यों में रेशमाटंडन, सुनीता वर्मा, कविता गंगोला, पूजा शाही,कविता जोशी, संगीता शाह,सिम्मी अरोरा, सोनी अरोरा, प्रेमलता, मंजू नेगी, ज्योति मेहरा, पूजा मलहोत्रा, किरण टंडन, बीना शर्मा, शिखा शाह, मंजू बिष्ट, उमा कांडपाल, रमा तिवारी, श्वेता अरोरा, कामना कंबोज, वंदना सिंह, कविता सनवाल, रीना सामंत, मधु बिष्ट, बिमला कफलिया, संध्या तिवारी, नेहा डालाकोटी, सोमा शाह जी, निम्मी कीर ,वैशाली बिष्ट शामिल हैं।

इसके अलावा, हम पाषाण देवी मंदिर के पंडित जगदीश भट्ट जी को एक तबला भी भेंट करने में गर्व महसूस कर रहे हैं। हम मनोज जगाती  का भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस कार्य में हमारा साथ दिया।

हमें उम्मीद है कि यह नववर्ष हम सभी के लिए खुशियों और सफलता का संचार करेगा।”

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा के कालाआगर-धुरा मोटर मार्ग का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण, वर्षों पुरानी ग्रामीणों की मांग हुई पूरी

You missed

error: Content is protected !!