ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

तिमंजिला मकान में आग लगने से  75 वर्षीय बीमार मां अनुली देवी की जिंदा जलकर मौत

पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। भामा गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ।मामला सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ से सामने आए हैं किशन सिंह के तिमंजिला मकान में आग लगने से उनकी 75 वर्षीय बीमार मां अनुली देवी की जिंदा जलकर मौत हो गई।

इस अग्निकांड में पांच तोला सोना, 50,000 रुपये नकद और जरूरी कागजात सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घटना के समय किशन सिंह पूजा में शामिल होने गए थे, जबकि उनकी पत्नी कमला देवी जंगल में घास काटने गई थीं। घर में केवल उनकी बीमार मां अनुली देवी थीं, जो कमरे में सो रही थीं। शाम करीब पांच बजे गांव की युवती उमा मेहरा ने मकान से धुआं उठते देखा और तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी।

ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक मकान की तीसरी मंजिल पूरी तरह जल चुकी थी। जब घर की तलाशी ली गई तो कमरे में अनुली देवी का जला हुआ शव बरामद हुआ।

परिजनों के अनुसार आग में करीब पांच तोला सोना, 50,000 रुपये नकद और घर के जरूरी कागजात नष्ट हो गए। इस हादसे से किशन सिंह का परिवार गहरे सदमे में है। घटना की सूचना मिलते ही गंगोलीहाट थाना पुलिस और विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी गंगोलीहाट भेजा गया है। पूर्व विधायक मीना गंगोला ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी प्रभावित परिवार की आर्थिक सहायता की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भड़के राज्य आंदोलनकारी, सीएम को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग

You missed

error: Content is protected !!