ब्रेकिंग न्यूज़
स्कालर्स एकेडमिक होम विद्यालय में मेधावियों का सम्मान, “उड़ान” समारोह में छात्र हुए सम्मानितकूटा ने जानकी उप्रेती एवं मोहन नेगी की बड़ी बहन के निधन पर जताया शोकशांति व्यवस्था से खिलवाड़ व सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया तो नहीं बख्शेंगे’— SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर नमाज़ और कुर्बानी की अनुमति नहीं: नियम विरुद्ध आयोजन करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही; बकरीद त्यौहार व पर्यटन सीजन पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा: भारी पुलिस बल तैनात, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत होगी कार्यवाहीनैनीताल पुलिस को मिला हाईटेक बूस्ट, अब ड्रोन से होगी ट्रैफिक और कानून व्यवस्था की निगरानीहल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, पनीर-मसालों के सैंपल जांच को भेजे
खबर शेयर करे -

सगाई के बाद प्री-वेडिंग के बहाने युवक ने मंगेतर को उत्तराखंड ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी से इनकार कर दिया। युवक ने अपने पिता के निधन के बाद मृतक आश्रित कोटे से सरकारी नौकरी मिलने की बात कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया और कहा कि वह अब किसी सरकारी नौकरी वाली लड़की से ही शादी करेगा।

मामले में आईजी के आदेश पर कैंट पुलिस ने युवक समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।कैंट थाना क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि उसकी सगाई 24 नवंबर 2024 को सुभाषनगर निवासी ललित कुमार से हुई थी, जो फरीदपुर तहसील में तैनात एक राजस्व निरीक्षक का बेटा है।

शादी की तारीख 3 मार्च तय की गई थी और दोनों परिवारों में तैयारियां चल रही थीं। शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे। सगाई के बाद ललित अपनी कार से युवती को उत्तराखंड घुमाने के बहाने ले गया।

वहां उसने प्री-वेडिंग का हवाला देकर युवती के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए 14 फरवरी को ललित के पिता राजस्व निरीक्षक का ड्यूटी के दौरान अचानक निधन हो गया।

इसके बाद ललित और उसके परिजनों का रवैया बदल गया। उन्होंने युवती से शादी से इन्कार करते हुए कहा कि पिता की मृत्यु के बाद ललित को मृतक आश्रित कोटे से सरकारी नौकरी मिलने वाली है।

इसलिए वह अब 40 लाख रुपये दहेज के साथ किसी सरकारी नौकरी वाली लड़की से शादी करेगा। 3 मार्च को तय तारीख पर बारात नहीं आई। युवक और उसके परिजनों ने कहा कि घर में शोक के कारण शादी होली के बाद होगी, लेकिन होली के बाद भी उन्होंने शादी से साफ मना कर दिया।

जब युवती के परिजन ललित के घर बात करने गए तो वहां गाली-गलौज और मारपीट हुई। परेशान होकर युवती ने 21 मार्च को आईजी कार्यालय में शिकायत दर्ज की। आईजी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने ललित कुमार और उसके सात अन्य परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि

You missed

error: Content is protected !!