आम आदमी के लिए महंगाई के मोर्चे पर बड़ा झटका है। पेट्रोल और डीजल के दाम अब बढ़ सकते हैं। दरअसल, केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2-2 रुपये की वृद्धि की है।

बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी के लागू होते ही तेल कंपनियां इसे ग्राहकों तक पास ऑन कर सकती हैं। इससे पेट्रोल और डीजल के रिटेल प्राइस में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

बता दें कि यह फैसला ग्लोबल तेल कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और ट्रंप के टैरिफ के बीच लिया गया है।

महंगा हो जाएगा पेट्रोल और डीजल?

वित्त मंत्रालय के रेवेन्यू डिपार्टमेंट की लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, यह बदलाव 8 अप्रैल, 2025 से लागू होगा। हालांकि, आम आदमी पर इसका कोई बोझ नहीं पड़ेगा ।

क्योंकि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पब्लिक सेक्टर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) को सूचित किया है कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 अक्टूबर2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.