नैनीताल में  पार्किंग की समस्या हल करने को लेकर बीते दिनों हुई बोर्ड बैठक में अशोक पार्किंग को डबल स्टोरी बनाने के लिए प्रस्ताव पारित होने के बाद आज भूमि पूजन के बाद पार्किंग निर्माण कार्य शुरू 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। भाजपा के जिला योजना समिति सदस्य अरविंद पड़ियार ने कहा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से लगातार विकास के कार्य करते आए है।नैनीताल में डबल स्टोरी पार्किंग का भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू

जिसके फलस्वरूप आज नैनीताल में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने नगर को सौगात देते हुए अशोक पार्किंग को डबल स्टोरी बनाने के 5 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दिए है। ताकि नैनीताल नगर में पार्किंग की समस्या से निजात मिल सके। इस दौरान

आचार्य भगवती प्रशाद जोशी, पंडित जगदीश भट्ट, पंडित  अमित, सभासद गज़ाला कमाल, मनोज जगाती, अरविंद पडियार, दयाकिशन पोखरिया, मोहित लाल शाह, रवि कुमार, भूपेंद्र बिष्ट, आशु उपाध्याय, सुभाष चौधरी, संतोष कुमार, घनश्याम तिवारी, ठेकेदार विनोद तिवारी, आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों की साधना, 14 वर्षों से कुंभकरण का दमदार पाठ कर रहे रक्षित शाह
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.