काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में फंदे से  मिला लटका ,छह बेटियों का पिता है मृतक 

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। सूचन मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर लिटा दिया था।

पुलिस के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ी निवासी युवक नंदकिशोर (44) पुत्र महेश लाल ने फंदे से लटक कर जान दे दी।

वह यहां पत्नी सीमा और छह बेटियों के साथ रहता था। नंदकिशोर व उसकी पत्नी मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।

मृतक की पत्नी ने बताया कि गुरुवार की रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह तड़के करीब 4 बजे उसकी आंख खुली तो देखा कि उसके पति ने छत के कुंडे में साड़ी का फंदा लगाया था और पैर टेबल पर टिके थे।

इधर, पुलिस जांच में पता चला कि परिजनों मृतक नंदकिशोर के अक्सर शराब पीकर हंगामा करने की जानकारी दी है।

प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध नहीं लग रहा है। थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य से की मुलाकात, नैनीताल की समस्याओं और संविदा प्राध्यापकों के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.