लालकुआं व बनभूलपुरा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 2 मोबाईल चोरों को किया गिरफ्तार

चोरी के 3 मोबाइल फोन तथा नगदी बरामद

हल्द्वानी। लालकुआं एवं बनभूलपुरा क्षेत्र में मोबाइल चोरी के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मामले में शीघ्र अनावरण कर माल बरामद की किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए जाने के फलस्वरुप अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं/हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआ श्री दिनेश फर्त्याल व थानाध्यक्ष बनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में दोनों मामले का खुलासा कर मोबाईल बरामदगी कर 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली लालकुआ-

जसवीर सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गायत्री कॉलोनी हल्दुचौड़ लालकुआं नैनीताल द्वारा दी गई तहरीर की उसके घर से दिनांक 17-18 /4/2025 की रात्रि अज्ञात चोर द्वारा घर के अंदर से 02 अदद मोबाइल फोन तथा ₹1000 नगद चोरी कर लिया गया है।
तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में मुकदमा FIR No- 86/25 धारा 305 (A) BNS पंजीकृत कर मुकदमा उपरोक्त की विवेचना उप निरीक्षक शंकर नयाल प्रभारी चौकी हल्दुचौड़ के सुपुर्द की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास सुरागरसी पतारसी करते हुए दिनांक 18/04/25 की रात्रि अभियुक्त शंकर दत्त पांडे पुत्र गोविंद बल्लभ पांडे निवासी ग्राम व पोस्ट खेती जिला अल्मोड़ा को सोयाबीन फैक्ट्री के सामने यात्री प्रतीक्षालय के पास से मय चोरी किए गए 2 अदद मोबाइल फोन तथा ₹1000 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

थाना बनभूलपुरा-

 लोकेश पंत पुत्र श्री हरीश चन्द्र पंत निवासी आर0के0टेन्ट रोड निकट देवी मदिंर कुसुमखेडा हल्द्वानी जनपद-नैनीताल
द्वारा थाना आकर तहरीर दी कि दिनांक – 03.04.25 को समय 08.10 बजे रात्रि को रेलवे स्टेशन हल्द्वानी के बाहर से खुद का सैमसंग एस 23 फोन चोरी होने के संबन्ध मे दिया गया था जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0 FIR NO-75/2025 U/S 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मौ0 दानियाल पुत्र जमीर अहमद निवासी इन्द्रानगर नूरी मस्जिद के पास छोटी रोड वार्ड न0 30 थाना बनभूलपुरा उम्र 22 वर्ष को वहद् स्लाटर हाउस के पीछे गौलापार्किग क्षेत्र पथरीले मार्ग पर चोरी के मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी S23 (रंग सफेद ) के साथ गिरफ्तार किया गया है । 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार के विकास को 98 लाख रुपये की मंजूरी, पहली किस्त के 59 लाख जारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.