प्रेमिका से साथ रोडवेज बस से भागने की फिराक में था पति,इरादों की भनक पत्नी और बेटे को लगी,दोनों ने मिलकर शख्स की जमकर पिटाई

उधम सिंह नगर में दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां एक पति अपने प्रेमिका के साथ भागने की फिराक में था. लेकिन, किसी तरह उसके इरादों की भनक पत्नी और बेटे को लग गई, जिसके बाद दोनों ने मिलकर उस शख्स की जमकर पिटाई कर दी।

खबर के मुताबिक उधम सिंह नगर में जिला मुख्यालय रुद्रपुर के सरकारी बस स्टैंड परिसर में अचानक हंगामा होने लगा. पता चला के एक शख्स अपनी प्रेमिका से साथ रोडवेज बस से भागने की फिराक में था. इसी बीच उसकी पत्नी को पति के इरादों की भनक लग गई और पत्नी अपने बेटे के साथ पति के पीछे बस स्टैंड पर पहुंच गई. फिर क्या था. दोनों ही पक्षों में बहसबाजी शुरू हो गई।

प्रेमिका के साथ भाग रहे पति की पिटाई
इस दौरान पति ने अपनी पत्नी और बेटे को पहचानने से ही इंकार कर दिया, जिसके बाद पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई. देखते ही देखते पत्नी और बेटे ने उसकी चप्पलों से पिटाई करना शुरू दिया. जिसके बाद आसपास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. उन्होंने किसी तरह दोनों के बीच झगड़े को शांत किया।

पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी बहुत परेशान करती है. जबकि उसके साथ खड़ी महिला प्रेमिका हैं, उससे वो बहुत प्यार करता है. वो उसके साथ ही रहना चाहता है इसलिए यहां से दोनों दूर चाहते हैं।

पति ने बताया कि उसने अपने प्रेमिका के साथ शादी भी कर ली है जबकि उसने अभी तक अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया है. वहीं बेटे ने कहा कि मेरे पिता को इस महिला ने अपने जाल में फंसा रखा है. महिला भी विवाहित हैं उसके तीन बच्चे भी हैं।

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामा की जानकारी मिलने के बाद सीपीयू कर्मी मौके पर पहुंच गए, उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराकर चौकी ले गए।

इस मामले पर बाजार चौकी के प्रभारी जितेन्द्र खत्री ने कहा कि दोनों पक्षों में निजी मामले को लेकर विवाद हुआ था. दोनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर छोड़ दिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.