ब्रेकिंग न्यूज़
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकतविश्व स्तनपान सप्ताह पर ग्राफिक एरा भीमताल का जनजागरूकता अभियान, गांव-गांव पहुंचकर माताओं को बताए स्तनपान के फायदेविजय शंखनाद रैली के वायरल वीडियो पर सुमित हृदयेश का पलटवार, बोले- ‘फेक AI वीडियो से नफरत फैलाने की कोशिश’ओखलकांडा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौत; चार घायलहल्द्वानी : बायोप्सी के दौरान मरीज की संदिग्ध मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
खबर शेयर करे -

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, अभिभावकों की लापरवाही अब नहीं होगी माफ

नाबालिग को बाइक/कार चलाने देना पड़ा महंगा, पिता पर दर्ज हुआ मुकदमा

तीन साल की सज़ा व 25 हज़ार जुर्माने का प्रावधान

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद नैनीताल में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।
 थानाध्यक्ष बनभूलपुरा  नीरज भाकुनी के नेतृत्व में क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल UK04 AP 1351 को रोका गया, जिसे एक 14 वर्षीय नाबालिग बालक चला रहा था। वाहन को मौके पर सीज कर लिया गया।
जांच में पता चला कि उक्त वाहन नाबालिग को उसके पिता निवासी बनभूलपुरा, हल्द्वानी द्वारा दिया गया था।

इस गंभीर लापरवाही पर पिता के विरुद्ध धारा 199-A मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इस धारा के अंतर्गत अभिभावक/वाहन स्वामी को तीन वर्ष तक का कारावास व ₹25,000 का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त, नाबालिग चालक का ड्राइविंग लाइसेंस 25 वर्ष की आयु पूरी होने तक नहीं बनाया जा सकेगा।

इससे पूर्व भी उक्त नाबालिग का एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया था, जिसमें वह खतरनाक तरीके से कार चलाते हुए देखा गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

जनपद पुलिस की अपील
“सुरक्षित भविष्य, जिम्मेदार अभिभावक”

जनपद नैनीताल पुलिस सभी अभिभावकों से अपील करती है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाने दें।

नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनके जीवन व अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा है।

कृपया सावधान रहें, जिम्मेदारी दिखाएं और कानून का पालन करें। बच्चों को वाहन चलाने देना उनके साथ-साथ समाज के लिए भी एक बड़ा खतरा बन सकता है। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  कारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकार

You missed

error: Content is protected !!